दुर्ग

कांग्रेसजनों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
28-Dec-2024 3:01 PM
कांग्रेसजनों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 दिसंबर। भारत के आर्थिक सुधारों के शिल्पकार, सरलता और दूरदर्शिता के प्रतीक, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर आज राजीव भवन, दुर्ग में कांग्रेसजनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेंद्र साहू विशेष रूप से शामिल रहे। अरुण वोरा ने अपने संबोधन में कहा डॉ. मनमोहन सिंह जैसा सरल, विद्वान और दूरदर्शी नेता शायद ही कभी इस देश को मिलेगा। मुझे व्यक्तिगत रूप से उनका मार्गदर्शन पाने और उनसे जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर बहुत बार मिला। जब भी मैं उनसे मिला, उनकी सहजता और गहरी समझ ने मुझे बहुत प्रभावित किया। उनकी सलाह हमेशा व्यावहारिक और जनता के हित में होती थी। वह बोलते कम थे,लेकिन उनके काम खुद उनकी कहानी कहते थे। उनकी हर नीति में देश के सबसे गरीब व्यक्ति की चिंता छिपी होती थी। वह राजनेता से ज्यादा एक मार्गदर्शक थे। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू और महीप सिंह भुवाल,परमजीत सिंह भुई सहित नगर निगम के पार्षदगण,कांग्रेस महिला विंग एवं अध्यक्ष , युवा कांग्रेस विंग, एन.एस. यू. आई के सदस्य अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट