दुर्ग

नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर चालानी कार्रवाई
28-Dec-2024 2:51 PM
नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर चालानी कार्रवाई

दुर्ग, 28 दिसंबर। नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत महाराजा चौक से जेल तिराहा तक खड़ी गाडिय़ों पर ऑनलाइन चालान किया गया है। ऑटो डील वालों, शॉपिंग काम्प्लेक्स, होटल संचालकों को सडक़ में वाहन खड़ा न करने की समझाइश दी गई।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रिचा मिश्रा के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतानंद विद्य्य राज के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा लगातार जिले में अलग-अलग प्रमुख मार्ग में सडक़ में बाधा उत्पन्न करने वाले, नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।

शुक्रवार को महाराजा चौक से जेल तिराहा तक नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर ऑनलाइन चालान किया गया। होटल संचालकों को सडक़ पर वाहन खड़ा ना करने की समझाइए दी गई।

शॉपिंग कांपलेक्स ,होटल संचालकों को बाहर गार्ड तैनात करने सडक़ पर वाहन पार्क ना करने की समझाइश दी गई।


अन्य पोस्ट