दुर्ग
भिलाई नगर, 27 दिसंबर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम का भिलाई आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता लेकर बताया कि मस्जिद, दरगाह, कब्रिस्तान, मदरसा का दौरा कर व्यवस्था देखने निकला हूं । सब सुचारु रूप से चल रहा है कि नहीं और समाज के बीच विवाद को दूर करना है। मस्जिद में सदर को लेकर चुनाव होने पर उन्होंने कहा कि चुनाव होने से विवाद बढ़ता है। आपसी बैठक कर सहमति से अध्यक्ष चुनाव करने कि जरूरत बताया उन्होंने राजनैतिक अड्डा नहीं बनाये जाने कि बात कही गई।
वक्फ बोर्ड के द्वारा जमीन पर दावा करने के सवाल पर कहा गया कि इसके भी नियम कानून है जिस का अवलोकन करना चाहिए, किसी भी प्रकरण का पूर्ण निरिक्षण किया जाता है। भिलाई दुर्ग मे विवाद कि स्थिति नहीं है कुछ जगह है जैसे गोसिया मस्जिद, कुम्हारी मस्जिद मे जिसे आपास मे बैठकर सुलझा लिया जायेगा। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश निकाला गया है कि मस्जिद मे जो भी लेने देन हो वो बैंक के माध्यम से हो, जिसका 30 फीसदी समाज के उत्थान में शिक्षा के क्षेत्र मे होना चाहिये, कुछ लोगों दवारा काला झंडा दिखाने कि बात पर कहा गया कि ये कांग्रेस के भटके हुए युवा है जिन्हें वक्फ बोर्ड संसोधन बिल के बारे में जानकारी नहीं है। संशोधन बिल समाज के उत्थान के लिए आ रहा है।