दुर्ग
शराब पीकर परेशान करने वाला पकड़ाया
27-Dec-2024 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 27 दिसंबर। सार्वजनिक जगह पर शराब पीकर मदहोशी हालत में आने जाने वाले लोगों के साथ गाली गलौज कर परेशान करने वाले आरोपी के खिलाफ जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ग्राम भ्रमण के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जेवरा चौक के पास आरोपी उमेश कुमार निषाद सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहा है एवं मदहोशी हालत में आने जाने वाले लोगों को परेशान कर रहा है। सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आरोपी उमेश कुमार निषाद सिरसा बाजार चौक को पकडक़र कार्रवाई की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे