दुर्ग

मां की पिटाई, बेटे पर जुर्म दर्ज
27-Dec-2024 3:37 PM
मां की पिटाई, बेटे पर जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 दिसंबर। अपने छोटे बेटे से काम पर जाने कहने पर आरोपी बेटे ने मां के साथ मारपीट की। पीडि़ता मां की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता पंचशील नगर दुर्ग निवासी है और वह रोजी मजदूरी का काम करती है। 24 दिसंबर की सुबह वह काम में जाने के लिए नहा कर तैयार हो रही थी। उसी समय उसने अपने छोटे बेटे कार्तिक यादव को काम पर जाने के लिए बोली। यह सुनकर आरोपी कार्तिक गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपनी मां के साथ मारपीट की। इससे पीडिता के सिर, हाथ आदि में चोंटे आई। पीडि़ता के पति एवं बेटी ने बीच बचाव किया।


अन्य पोस्ट