दुर्ग

सुशासन दिवस पर भजनों की प्रस्तुति ने बांधा समा
27-Dec-2024 3:34 PM
सुशासन दिवस पर भजनों की प्रस्तुति ने बांधा समा

विरोधियों का भी दिल जीत लेते थे अटल जी-विजय बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 दिसंबर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती को भाजपाईयों ने सुशासन दिवस के रुप में मनाया।

इस अवसर पर अग्रसेन चौक में काव्यांजलि एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल ने स्व. अटल जी को सहज, सरल, कवि हृदय बताते हुए अपनी श्रद्धांजिल अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होने कहा कि अपने विरोधियों का भी अपने वाक्पटुता से दिल जीतने वाले अटल जी अजातशत्रु थे।

भजन संध्या में राजनांदगांव के भजन गायक अभिजीत जोशी एवं उनकी टीम ने अपने भजनों से लोगों का दिल जीत लिया। दुर्ग के गौरव बजाज एवं अबीर गोयल ने भी भजनों की प्रस्तुति से लोगो को मंत्रमुग्ध किया। भजनों की धुन में श्रोता नाचते-गाते रहे। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने भी भजन की प्रस्तुति दी।

उन्होंने सुख के सब साथी, दु:ख में ना कोय भजन गाकर सबको भावविभोर कर दिया। यह आयोजन भाजपा नेता मनीष सिंह भंडारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन,राजेन्द्र पाध्ये, अलका बाघमार, मनमोहन शर्मा, शिवेन्द्र परिहार, अजय तिवारी, मदन वढ़ई, रजनीश श्रीवास्तव, संतोष सोनी,अरुण सिंह, नरेश शर्मा, दिव्या कलिहारी, महेन्द्र चोपड़ा, जयश्री राजपूत, संदीप भाटिया,नितेश साहू, अमर भोई,कमल सोनी, शिबू शुक्ला, मनीष शर्मा, भरत देवांगन, सोनू हजारे, गिरीश नेमा, विनय गुप्ता, रामू राठी, देवेश पुरोहित, तरुण वेगड़, अनिल लोनारकर, संजय केशवानी, नयन महाजन के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट