दुर्ग
दंपत्ति को वाहन ने मारी ठोकर, पत्नी की मौत
27-Dec-2024 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 27 दिसंबर। सुपेला थाना अंतर्गत गुरुवार की रात नेहरू नगर गुरुद्वारा के ठीक सामने एक अज्ञात वाहन ने अग्रवाल दंपति को ठोकर मार दी गई। इसमें अग्रवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुपेला पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया है। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि अम्रपाली वनांचल सिटी हाउसिंग बोर्ड निवासी राकेश अग्रवाल एवं उनकी पत्नी कमलेश अग्रवाल दुर्ग से लौट रहे थे। रात्रि 8.15 बजे के करीब अज्ञात वाहन द्वारा दोनों पति-पत्नी को ठोकर मार दी जिसके कारण कमलेश अग्रवाल की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि घायल अवस्था में पति राकेश अग्रवाल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे