दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 दिसंबर। आईजी ऑफिस दुर्ग में पदस्थ एक आरक्षक उपेंद्र तिवारी की क्रिसमस की देर रात की बाइक से अपने घर जाते समय अचानक वह बाइक सहित सडक़ किनारे ट्रांसफार्मर से टकरा गया। इससे सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आरक्षक के घर पर मातम का माहौल है।
सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि आईजी कार्यालय में कार्यरत आरक्षक उपेन्द्र तिवारी(36) की सडक़ हादसे में मौत हो गई। उपेन्द्र तिवारी का घर स्मृति नगर चौकी अंतर्गत हरि नगर में है। बुधवार की रात को ड्यूटी के बाद वह अपनी मोटर साइकिल सीजी 07 एडब्लू 2208 से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान हरि नगर में क्रिश 2 होटल के पास सडक़ किनारे लगे ट्रांसफर्मर से टकरा गया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान आरक्षक की बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। ट्रांसफर से टकराने के बाद उसकी वह नाली में गिरा और उसका सिर फट गया। गहरी चोट और खून ज्यादा बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उपेंद्र तिवारी 2007 बैच का सिपाही था और मूलत: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रहने वाला था। भिलाई के हरिनगर में वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। सडक़ हादसे में उसकी मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। हादसे की सूचना के बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि बाइक चलाते समय आरक्षक ने हेलमेट नहीं लगाया था जिसके कारण चोट उसके सिर पर लगी और उसकी मौत हो गई।