दुर्ग
शीतला मंदिर में शिव महापुराण व भागवत कथा का आयोजन
26-Dec-2024 3:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 दिसंबर। सर्व हिन्दू समाज के बैनरतले मां शीतला सतरुपा मंदिर सिविल लाइन कसारीडीह में 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक शिव महापुराण कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। शिव महापुराण कथा का श्रीधाम वृंदावन के पं. रत्नेश्वरानंद महाराज एवं श्रीमद्भागवत कथा के साध्वी पूर्वी कथा वाचक होंगे। श्रद्धालू श्रीमद्भागवत कथा का प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एवं शिव महापुराण कथा का संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रवण कर सकेंगे। सर्व हिन्दू समाज द्वारा श्रद्धालुओं से कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे