दुर्ग

सुशासन दिवस पर कार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन
26-Dec-2024 3:23 PM
सुशासन दिवस पर कार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 26 दिसंबर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विधायक गजेन्द्र यादव ने सीमेंटीकरण सडक़, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन और मीडिल स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किए। गयानगर में अटल शहरी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र का लोकार्पण भी किये। अब क्षेत्र नागरिकों को सामान्य उपचार की सुविधा उनके वार्ड में ही मिलेगी। दुर्गवासियों को मिले सौगात का भूमिपूजन में पहुँचे विधायक गजेन्द्र का नागरिकों ने जोरदार आतिशबाजी और बाजे गाजे से स्वागत किये। सुशासन दिवस पर निगम सभागार एवं भाजपा के विभिन्न मंडलों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए अटल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किये।

गया नगर वार्ड 4 में क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य की दृष्टि से बड़ी सौगात देते हुए शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने मुक्तिधाम धाम परिसर में निर्मित अटल शहरी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही राजीव नगर, गया नगर क्षेत्र के विभिन्न गलियों का सिमेंटीकरण कार्य तथा गया बाई स्कूल उन्नयन कार्य व विधायक निधि से सामुदायिक भवन हेतु आधारशीला रखी गई। इस दौरान वार्ड वासियों ने एक साथ लाखो रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की शुरुवात होने से उत्साहित होकर विधायक गजेन्द्र यादव का बाजे गाजे व आतिशबाजियों से जोरदार स्वागत कर महिलाओं ने आरती उतारकर उन्हें आशीष दिए। स्वास्थ्य केन्द्र के लोकार्पण अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव ने क्षेत्र के मितानिन व स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित वार्ड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शॉल श्रीफल देकर सम्मान किये।कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू, वार्ड पार्षद लीना देवांगन, पार्षद देव नारायण चंद्राकर, दिनेश देवांगन, मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर, कांशीराम कोसरे,शिवेंद्र परिहार, कुलेश्वर साहू, नरेंद्र बंजारे, चमेली साहू, मनीष साहू, कमल देवांगन,  ज्ञानेश्वर ताम्रकार, ममता देवांगन, द्वारिका साहू, गया बाई स्कूल के प्राचार्य ईश्वरी गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में दुर्ग के विकास हेतु एक साल में ही करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिली है। आईटी पार्क, साइंस कालेज में इंडोर स्टेडियम, उरला में खेल मैदान, बैडमिंटन कोर्ट निर्माण पर कार्य चल रहा है। आज भूमिपूजन हुए कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाए मिलेंगी और वार्ड के विकास को गति मिलेगी।

 इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन

वार्ड 3 मठपारा में 48.55 लाख की राशि से दो गली में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, गयाबाई पूर्व मा. मीडिल स्कूल गयानगर में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, वार्ड 4 गयानगर में 25 लाख से तीन स्थान पर सीसी रोड और इसी वार्ड में ही 10 लाख से सामुदायिक भवन निर्माण किया जायेगा। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा स्वीकृत 2 करोड़ से बनने वाले अम्बेडकर भवन का विधिवत पूजन कर निर्माण प्रारंभ करने नींव रखी गई।


अन्य पोस्ट