दुर्ग

नो पार्किंग सहित मोबाइल पर बात और नशे में गाड़ी दौडऩे वालों पर चालान
25-Dec-2024 4:40 PM
नो पार्किंग सहित मोबाइल पर बात और नशे में गाड़ी दौडऩे वालों पर चालान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 दिसंबर।
शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में यातायात विभाग ने 11 माह में 19 हजार लोगों का चालान काटे हैं। इनमें से एक ही बाइक पर बिना हेलमेट सवारी बैठने के सबसे ज्यादा 7 हजार मामले हैं। नो पार्किंग सहित मोबाइल पर बात और नशे में गाड़ी दौडऩे वालों का भी चालान काटा गया है।

शहर में वाहनों के साथ यातायात का दबाव भी सडक़ों पर बढ़ता जा रहा है। जितनी अधिक संख्या में सडक़ पर वाहन नजर आ रहे हैं। उतनी ही अधिक तादाद ट्रैफिक रूल्स का पालन नहीं करने के प्रकरणों की भी है। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से लेकर नवंबर महीने तक 19 हजार 599 चालकों पर कार्रवाई की गई है। 

बताया जाता है कि चौक-चौराहों पर प्वाइंट लगाकर समझाइश भी दी जाती है,जिसके बाद सख्ती बरतकर कार्रवाई भी की जा रही है।
पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद कुछ लापरवाह वाहन चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ट्रैफिक अमला ऐसे चालकों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है ताकि हादसों पर लगाम लगाया जा सके। सबसे अधिक 7312 मामले बिना हेलमेट सवारी बैठाने के दर्ज हुए हैं। इसके बाद लोगों ने पार्किंग नियमों का भी उल्लंघन किया है। यातायात विभाग नो पार्किंग प्लेस के लिये चालान कर रहा है, उसे लेकर लोगों ने कुछ अलग बातें भी कहीं हैं। ट्रैफिक विभाग की माने तो बाजारों से लेकर आम दफ्तरों और दुकानों के सामने या आस-पास कई जगह पार्किंग प्लेस ही नहीं हैं। ऐसे में लोग सडक़ों के किनारे ही गाडिय़ाँ रख रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि हमारे शहर में भविष्य कहे जाने वाले युवाओं की संख्या चालान कटवाने वालों में सबसे अधिक है। आंकड़ों की माने तो पिछले 11 माह में सबसे ज्यादा वाहन चलाने वाले युवाओं के चालान काटे गए हैं। 

पुलिस अधिकारियों को कहना है कि युवा ही सबसे अधिक यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हैं। हेलमेट होता है तो लगाने से बचते हैं।
 


अन्य पोस्ट