दुर्ग

सडक़ पर बस धोने पर जुर्माना
25-Dec-2024 4:39 PM
सडक़ पर बस धोने पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 दिसंबर।
नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर सुंदर स्वच्छ को बरकरार रखने के लिए नगर निगम की टीम लगातार लगी हुई है। शहर में सडक़ों पर गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। बस ड्राइवरों ने जीई सडक़ मार्ग किनारे पर बस की धुलाई करते निगम ने पकड़ा। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में मंगलवार को स्वच्छता निरीक्षक प्रताप सोनी के नेतृत्व में प्रभारी दरोगा परमेश्वर एवं सुपरवाइजर ने सडक़ किनारे बस को धोने के साथ साथ सडक़ पर गंदगी करने पर 6 बस ड्राइवर को बस धोना महंगा पड़ गया। बस के 6 संचालकों 500-500 से कुल 3 हजार रुपये जुर्माना लिया गया।

शहर क्षेत्र के अनेक मार्गों एवं गलियों में अपनी कार, वाहन व बस आदि गाड़ी नहीं धोने की अपील नगर निगम द्वारा मार्गो एवं गलियों के लोगो से नगर हित में की गयी है,मुख्य मार्गों सडक़ किनारे बस व गलियों में कार, गाड़ी, वाहन धोने के कारण गंदगी फैलती है एवं इससे वहां के नागरिकों को असुविधा होती है। ऐसा करते पाये जाने व गंदगी करने पर जुर्माना की कार्रवाही निगम स्वास्थ्य विभाग अमला करेगी।


अन्य पोस्ट