दुर्ग

हत्या करने वाला आरोपी कवर्धा में पकड़ाया, पुलिस करेगी खुलासा
25-Dec-2024 3:54 PM
हत्या करने वाला आरोपी कवर्धा में  पकड़ाया, पुलिस करेगी खुलासा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 दिसंबर।
खुर्सीपार थाना इलाके में ट्रांसपोर्ट नगर रोड के पास एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी को अंतत: खुर्सीपार पुलिस ने कवर्धा से पकडऩे में सफलता हासिल की है। मृतक लोकेश्वर बंजारे की हत्या क्यों और किसलिए की। बुधवार को पुलिस पूरे मामले की खुलासा करेगी।

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि 6 दिसंबर की रात 10.30 बजे की है। उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित नाले के किनारे एक युवक का शव पड़ा है। किसी ने उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एएसपी सिटी एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी छावनी हरीश पाटिल भी मौके पर पहुंचे।  उन्होंने देखा कि युवक को काफी बेरहमी से मारा गया है। पूछताछ करने पर मृतक की पहचान खुर्सीपार का रहने वाला लोकेश्वर बंजारे (22) के रूप में हुई है। पंचनामा कार्रवाई करने के बाद शव सुपेला स्थित मरचुरी में रखवाया गया। टीआई भारद्वाज ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी अजय यादव है। वह खुर्सीपार क्षेत्र का ही रहने वाला है। वो मृतक लोकेश्वर बंजारे के साथ हमाली- मजदूरी का काम करता था। पुलिस मामले में हत्या का अपराध कर विवेचना में लिया। आरोपी की लगातार लोकेशन ट्रेस करने के बाद मंगलवार को आरोपी को कवर्धा से पकडऩे में सफलता हासिल की है।


अन्य पोस्ट