दुर्ग
किशोर ने की खुदकुशी
25-Dec-2024 2:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 25 दिसंबर। रेलवे कॉलोनी के एक मकान में 14 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जीआरपी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीआरपी चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह 14 वर्षीय बालक हर्षित सिंह के पिता दीपक सिंह पासवान रात्रि पाली ड्यूटी करने के बाद घर लौटे थे। उन्होंने हर्षित सिंह से कहा कि वह बाथरूम में जाकर नहा ले। इस पर बालक नहाने के लिए बाथरुम में चला गया। अंदर हर्षित गले में गमछा बांधकर एक छोर शावर में बांधकर फांसी पर लटका हुआ था।
हर्षित के माता-पिता ने उसे तुरंत निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को दिशा दे रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे