दुर्ग
सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगातार कार्रवाई
24-Dec-2024 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 24 दिसंबर। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार नगर निगम भिलाई क्षेत्र में लगातार प्लास्टिक में सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
सोमवार को नगर पालिका निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 01 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 जुनवानी, जुनवानी चौक में विभिन्न व्यवसायरत व्यवसासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक एवं व्यवसाय परिसर में गंदगी पाए जाने एवं सोर्स सेलिकेसन पृथक गिला सुखा नहीं पाए जाने पर कुल चालन कार्रवाई 6800 रुपए का चालानी कार्रवाई किया गया।
कार्रवाई के दौरान कमलेश द्विवेदी, संतोष हरमुख सफाई विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्लास्टिक में सामान बेचने वाले सभी व्यवसाईयों की सूची बनाई जा रही है। सभी का गुमास्ता एवं ट्रेड लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे