दुर्ग

बीज प्रक्रिया केंद्र का निरीक्षण
23-Dec-2024 4:50 PM
बीज प्रक्रिया केंद्र का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण  संस्था रायपुर के प्रबंध संचालक  आर.के.राठौर द्वारा आकस्मिक रूप से बीज प्रक्रिया केंद्र रुआबाँधा (दुर्ग) का निरीक्षण किया गया। 

इस दौरान उन्होंने रबी बीज उत्पादन कार्यक्रम की प्रगति, खरीफ 24 का बीज उपार्जन, किसानों को भुगतान की स्थिति, धान का संसाधन कार्य, प्रक्रिया केंद्र में कार्यरत मजदूरों के भुगतान की स्थिति आदि की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही बीज की गुणवत्ता सुधार, भुगतान शीघ्र करने, उपार्जित बीजों का तत्काल नमूना लिए जाने निर्देशित किया गया।
प्रबंध संचालक ने निर्देशित किया कि  यथा संभव 15 जनवरी तक शत प्रतिशत उपार्जन कर इस प्रकार ग्रेडिंग  शेडूल बनाये कि  किसानों को धान खरीदी के पूर्व उनका अंडर साइज बीज वापस मिल जाये। खरीफ बीजों की  समितिवार मांग प्रस्तुत करने तथा समय समय पर प्रक्रिया केंद्र का भ्रमण कर बीज गुणवत्ता सुधार हेतु उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया गया। 
बीज प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि  बीज मांग के अनुसार बीज रखे उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बीज को अन्य जिलों के मांग अनुरूप अभी से आईयूटी कर लें,ताकि गोदाम का उपयोग आगामी रबी के उपार्जन में काम आये तथा बीज निगम के कार्यों को निश्चित समयावधि में संपादन करने कार्ययोजना तैयार कर लेवें। इस दौरान जिले के उपसंचालक कृषि संदीप भोई,बीज निगम और बीज प्रमाणी करण  के अधिकारी  और कर्मचारी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट