दुर्ग

क्रिकेट टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच
23-Dec-2024 3:50 PM
क्रिकेट टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 दिसंबर।
आनंद प्रताप सिंह, आईपीएस, महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल (विशेष-संकिया) छत्तीसगढ़, के मार्गदर्शन में रविवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेन्ट (रक्षक ट्रॉफी) का फाइनल मैच भिलाई, सेक्टर-01, के ग्राउण्ड मे खेला गया। इस टूर्नामेन्ट में विभिन्न सरकारी विभागों एवं स्थानीय संगठनों की 08 टीमों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इसी क्रम में टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच भिलाई वेटरन की क्रिकेट टीम और आशीष इंटरप्राईजेज की क्रिकेट टीमों के मध्य खेला गया।

रोमांचक समापन मैच में आशीष इंटरप्राईजेज की क्रिकेट टीम ने उल्लेखनीय खेल कौशल, रणनीति और दक्षता का प्रदर्शन करते हुए विजयी रही और भिलाई वेटरन की क्रिकेट टीम उपविजेता रही। 4 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में खिलाडिय़ों ने मैदान पर असाधाराण कौशल का प्रदर्शन किया और प्रत्येक मैच खिलाडिय़ों द्वारा प्रदर्शित अटूट समर्पण और टीम वर्क का प्रमाण था।

रमेश कुमार उपमहानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल (विशेष-संकिया) छत्तीसगढ़, द्वारा विजयी टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उपमहानिरीक्षक ने सभी टीमों द्वारा खेल की भावना के प्रति समर्पण, कड़ी मेहनत और उनकी प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक सराहना व्यक्त की। उन्होंने विभाग और समाज के भीतर एकता, सद्भाव, मेलजोल व फिटनेस को बढ़ावा देने पर जोर दिया एवं इस प्रकार के आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी टीमों, आयोजको और समर्थकों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की जिनके अटूट उत्साह और समर्थन ने इस आयोजन को शानदार सफलता दिलाई।


अन्य पोस्ट