दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 दिसंबर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। अटल जी के नीतियों एवं विचारो को लेकर परिचर्चा का आयोजन सी.आर.पी., सी.ओ. एवं मिशन मैनेजर के बीच में किया गया। सी.ओ. सुलोचना धनकर निवासी ग्राम घुमका-पटेवा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी की ही देन है कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना से ग्राम को जोड़ा गया। पहले हम लोगो का गांव बहुत पिछड़ा था, जैसे ही हमारे गांव को शहर के सडक़ से जोड़ दिया गया। धीर-धीरे करके सब सुविधा मिलती गई, हम लोग अगर गांव से आकर शहर में पड़ लिखकर नौकरी कर रहे है तो यह सुगम सडक़ व्यवस्था होने से ही संभव हुआ। सडक़ बन गई, गांव तक बस, एम्बुलेंस, फायरब्रिगेट की गाड़ी आदि पहुंचने लगी, हम लोग पढऩे शहर तक जाने लगे। कालेज तक की पढ़ाई हमने गांव से रहकर ही कर ली। सडक़ नहीं होती तो यह संभव नहीं था।
परिचर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि 70 प्लस के वरिष्ठ नागरिको के लिए 5 लाख रूपये तक के नि:शुल्क ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में 70 सी.आर.पी. (सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति) एवं 23 सी.ओ. (सामुदायिक संगठिका) कार्यरत है। जो नगर निगम के 70 वार्डो के पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओ से संपर्क करेगी। 70 प्लस के वरिष्ठों का चुनाव करके उनका आयुष्मान कार्ड बनवायेगी। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता रहती है। वह आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। आयुष्मान कार्ड बनाते समय एक ओटीपी मोबाईल में आएगा उसी के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनेगा।