दुर्ग
बाल संप्रेषण गृह से फरार 3 नाबालिग, 2 पकड़ाये
22-Dec-2024 4:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 22 दिसंबर। शनिवार की सुबह लगभग 5 बजे बाल संप्रेषण गृह पुलगांव से तीन अपचारी बालक खिडक़ी को तोडक़र भाग निकले थे। इसकी जानकारी बाल संप्रेषण गृह द्वारा पुलगांव थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलगांव पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई थी। जानकारी के मुताबिक फरार 3 नाबालिग में से दो नाबालिग को पुलिस ने ढूंढ कर पकड़ लिया है।
वहीं एक फरार नाबालिग की तलाश में टीम लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक इसमें से दो नाबालिग की आयु 18 वर्ष से अधिक हो गई है। दोनों ही सजायाफ्ता है। एक नाबालिक राजनांदगांव की कोर्ट से वारंट पर बाल संप्रेषण गृह में रह रहा था वह फरार है। उसके राजनांदगांव में होने की संभावना को देखते हुए टीम राजनांदगांव भेजी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे