दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 दिसंबर। संगठन पर्व 2024 अंतर्गत शनिवार को दुर्ग जिले के मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा हुई। जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा एवं मंडल चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा से प्राप्त बंद लिफाफों को खोलकर मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित किए। सर्वप्रथम नेतागण अहिवारा पहुंचे और वहां अहिवारा विधानसभा अंतर्गत जेवरा सिरसा मंडल में घनश्याम साहू, अहिवारा मंडल में रामजी निर्मलकर, मुरमुंदा मंडल में कुमन साहू को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया। इस दौरान विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रविशंकर सिंह, मंडल चुनाव अधिकारी राजेंद्र कुमार पाध्ये, कांतिलाल जैन, जिला भाजपा महामंत्री प्रेमलाल साहू, निवृत्तमान अहिवारा मंडल अध्यक्ष लिमन साहू, जेवरा सिरसा के जितेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।
दुर्ग शहर विधानसभा के पांच मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में की गई। जिसमें सिकोला पटरीपार मंडल में मनमोहन शर्मा, गंजपारा मंडल में महेंद्र लोढ़ा, दीनदयाल उपाध्याय मध्य मंडल में हरीश चौहान, कसारीडीह बोरसी मंडल में कौशल साहू, चंडी शीतला मंडल में कमलेश फेकर का नाम अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया। दुर्ग शहर के पांचों मंडलों के अध्यक्ष पद की घोषणा के दौरान विधायक गजेन्द्र यादव, जिला सह चुनाव अधिकारी उषा टावरी, सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, मंडल चुनाव अधिकारीगण मनोज मिश्रा, संतोष सोनी, साजन जोसफ, विनायक नातू, नरेश तेजवानी, निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ. सुनील साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंजोरा में हेमन्त सिन्हा, उतई में शीतला ठाकुर, अंडा निकुम में लिकेश्वर देशमुख, मरोदा पुरैना में राजू जंघेल, रिसाली में अनुपम साहू को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया। इस दौरान भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, विधायक ललित चन्द्राकर, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक जागेश्वर साहू, रेखराम बंछोर, खिलावन साहू, मंडल चुनाव अधिकारीगण कांतिलाल बोथरा, दिलीप साहू, अल्का बाघमार, दीपक चोपड़ा, नीलेश अग्रवाल, निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेन्डे, गिरेश साहू, फत्तेलाल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पाटन विधानसभा के अमलेश्वर मंडल में कमलेश चन्द्राकर, पाटन मंडल में रानी बंछोर, दरबार मोखली में ज्योतिप्रकाश साहू, जामगांव आर मंडल में कमलेश साहू का नाम मंडल अध्यक्ष के रुप मे घोषित किया गया, साथ ही पाटन मंडल में अखिलेश मिश्रा का नाम महामंत्री के रूप में घोषित किया गया।
विधायक गजेन्द्र ने दी मंडल अध्यक्षों को बधाई
विधायक गजेन्द्र यादव ने शहर विधानसभा के पांचों मंडलों के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों, महेन्द्र सिंह लोढ़ा (गंजपारा सदर मंडल), कौशल साहू (कसारीडीह बोरसी मंडल), कमलेश फेकर (चंडी शीतला मंदिर), बंटी चौहान (मध्य मंडल), मनमोहन शर्मा (पटरीपार मंडल) को नवीन पद के लिए शुभकामनाएं दी।