दुर्ग

बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई
21-Dec-2024 3:04 PM
बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 दिसंबर।
बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों पर यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बिना हेलमेट वाहन चालन के दौरान होने वाली सडक़ दुर्घटना पर आकस्मिक मौत को रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस ने पिछले तीन दिनों में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 598 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रिचा मिश्रा के नेतृत्व में नेशनल हाईवे एवं अन्य प्रमुख मार्ग पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।
 


अन्य पोस्ट