दुर्ग

पूर्व विद्यार्थियों का मिलन समारोह
21-Dec-2024 2:25 PM
पूर्व विद्यार्थियों का मिलन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 21 दिसंबर। दीपशिखा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह उतई में विद्यालय की स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर 2007 प्रथम बैच से 2016 तक हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं एवं पूर्व शिक्षकों का एक दिवसीय मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नगर पंचायत के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी अध्यक्षता अश्वनी साहू पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष दुर्ग एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व पालक शिक्षक समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम, केजूराम साहू एवं वर्तमान पालक शिक्षक समिति के  सदस्य संतोष कुमार मिश्रा थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ की। स्वागत भाषण सचिव डी एल सिन्हा ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पूर्व छात्रों ने विद्यार्थी जीवन की सुनहरी यादों को प्रस्तुत किया। विद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राएं शासकीय एवं अशासकीय  संस्थाओं में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं । कुछ विद्यार्थी ऐसे हैं जो अपनी सफल उद्यम से बड़े-बड़े स्वयं का कारोबार भी स्थापित किए हैं। उपस्थित सभी छात्रों ने अपना परिचय देकर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम  की प्रस्तुति दी। यादों को साझा करते हुए छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रारंभ में एक छोटे से स्वरूप में स्थापित विद्यालय आज काफी विकसित रूप ले चुका है। यह विद्यालय के कुशल प्रबंधन के अथक प्रयास एवं सभी की सहयोग का प्रमाण है। दीपशिखा विद्यालय अंचल का एक सर्वश्रेष्ठ विद्यालय है। जिसका हमें बड़ा ही गर्व है। धीरे-धीरे अपने स्वर्ण वर्ष की और अग्रसर होता रहेगा। मुख्य अतिथि श्री डिकेन्द्र हिरवानी ने कहा कि यह विद्यालय सभी क्षेत्रों में सफल एवं अग्रणी विद्यालय है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को और  प्रगति की पथ पर अग्रसर होन का शुभ आशीष प्रदान किये।

मिलन समारोह के अवसर पर प्राचार्य के आर सिन्हा  प्रधान पाठक एन के चंद्राकर उप प्राचार्य अनीता यादव, शांता सोनवानी ,उप प्रधान पाठक एस आर सेन चंदा देवी सिन्हा एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यादों को साझा करते हुए छात्रों ने कहा कि प्रारंभ में एक छोटे से स्वरूप में स्थापित विद्यालय आज काफी विकसित रूप ले चुका है यह विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष प्रयास एवं सभी की सहयोग का प्रमाण दीपशिखा विद्यालय आंचल का एक सर्वश्रेष्ठ विद्यालय धीरे-धीरे अपनी स्वर्ण जयंती वर्ष की ओर अग्रसर होता रहेगा मुख्य अतिथि जी डी केंद्र हिरवानी ने कहा कि यह विद्यालय सभी क्षेत्रों में सफल एवं अग्रणी विद्यालय है।


अन्य पोस्ट