दुर्ग

राज्यपाल को ज्ञापन सौंप मांगा न्याय एवं आवास
20-Dec-2024 3:26 PM
राज्यपाल को ज्ञापन सौंप मांगा न्याय एवं आवास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 20 दिसंबर। शहर के गरीब मजदूर कोमल सिंह विश्वकर्मा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये बताया कि पिछले एक वर्ष के कलेक्टर, आयुक्त को आवेदन (शिकायत) पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। 17 दिसंबर को अपने परिवार के साथ रायपुर स्थित राज्यपाल के राजभवन में पहुंचकर न्याय की गुहार मांगने शिकायती पुलिंदा देकर अपने साथ हुए सारे घटनाक्रम की जानकारी आवेदन के माध्यम से अवगत करवाया। ज्ञात हो कि कोमल सिंह विश्वकर्मा पेशे से एक मिस्त्री है। वह ठेकेदार के अंतर्गत रहते हुए मजदूरों के साथ लेकर दिहाड़ी मजदूरी करके जीवन यापन करते है। पोटिया में निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवास में ठेकेदार कन्हैयालाल अग्रवाल के अधीन रहकर कोमल सिंह ने मजदूरी की, मगर ठेकेदार द्वारा अभी तक बकाया मेहनत की राधि 1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रूप्ये) कोमल सिंह विश्वकर्मा को नहीं दिया जिससे कोमल सिंह आर्थिक परिस्थितियो में जूझ रहा है। सिर पर झोपड़ी भी नहीं है गुजर बसर करने के लिए प्रचान मंत्री आवास पोटिया कला के एक कमरा (फ्लैट) में जिन्दगी जीने को मजबूर है। उसी रह रहे मकान को अपने नाम आबंटन करवाने के लिए कोमल सिंह कलेक्टर, आयुक्त के चक्कर काटा, मगर कोई न्याय इन अधिकारियों के दफ्तर से अभी तक नहीं मिला।


अन्य पोस्ट