दुर्ग

युवा मोर्चा ने राहुल का पुतला फूंका
20-Dec-2024 3:26 PM
युवा मोर्चा ने राहुल का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 20 दिसंबर।भाजयुमो नेता नितेश साहू के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में शर्मनाक हरकत करने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने एवं भाजपा सांसदों को धक्का मारने के विरोध में भाजयुमो ने दुर्ग के इंदिरा मार्केट चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

भाजयुमो नेता नितेश साहू ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का बार बार अपमान किया जा रहा है। देश की जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस का असली चेहरा उजागर है, लोकतंत्र के मंदिर में राहुल गांधी का कृत्य शर्मनाक है।

राहुल गांधी ने जानबूझ कर भाजपा सांसद धक्का लगाया जिससे उड़ीसा से भाजपा के सासंद प्रताप सारंगी के सर पर चोट आई और भाजपा के ही सासंद मुकेश राजपूत घायल हो गए जो गंभीर स्थिति में आईसीयू में एडमिट है। अंबेडकर देश की आत्मा में बस्ते है जिनका अपमान सहा नहीं जा सकता है। साथ ही घायल दोनों सांसदों को जनता ने चुन कर अपनी आवाज उठाने लोकतंत्र के मंदिर में भेजा है, जिसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी धक्का मार कर घायल कर रहे है। राहुल गांधी को अपने इस कृत्य पर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। आज विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना रोष जताया है।


अन्य पोस्ट