दुर्ग

अमित शाह का पुतला फूंका
20-Dec-2024 2:48 PM
अमित शाह  का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 दिसंबर।
कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ गुरुवार को पटेल चौक में पूर्व विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और कांग्रेसियों ने गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अरुण गोरा ने कहा की कांग्रेस ने हमेशा संविधान के अनुरूप देश में शासन किया और संविधान का सम्मान किया। गृह मंत्री और भाजपा द्वारा समय-समय पर संविधान के साथ छेड़छाड़ बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। पुतला दहन में विधायक अरुण वोरा के साथ दुर्ग जिला अध्यक्ष गया पटेल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे , परमजीत सिंह भोई ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली अजय मिश्रा, रत्ना नारमदेव, कन्या ढीमर, शकुन ढीमर, संजय धनकर उपस्थित थे।
 यह जानकारी प्रवक्ता नासिर खोखर ने दी ।
 


अन्य पोस्ट