दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 20 दिसंबर। गुरु घसीदास बाबा के जयंती के शुभ अवसर पर जय सतनाम युवा संदेश व उतई परिक्षेत्र सतनामी समाज के सयुक्त तत्वावधान में भव्य जय सतनाम शोभायात्रा नगर पंचायत उतई में निकाला गया।
उपदेश मनखे मनखे एक समान, जीव हत्या नहीं करना, मांसाहार नहीं करना, सत्य पर अडिग रहना ,मूर्ति पूजा नहीं करना, चोरी दुआ से दूर रहना, किसी प्रकार की कोई नशा नहीं करना ,जाती पाती के प्रपंच में नहीं पढऩा, स्त्रियों का सम्मान करना इन संदेशों को जन जन तक पहुँचने के लिए निकाला गया।
शोभायात्रा ग्राम पंचायत डूमरडीह में पूजा-अर्चना कर नगर पंचायत उतई स्थित मिनी माता चौक पहुँचा जहाँ पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा शोभायात्रा को स्वेत ध्वज दिखा शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा बस स्टैंड होते हुए हथखोज पर से गांधी चौक से बाजार चौक होते हुए वापस मिनीमाता चौक पर समापन हुआ।
शोभायात्रा का समाज के नागरिकों ने विभन्न जगह पर बाबा जी प्रतीक चिन्ह जैतखंभ का पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा के साथ साथ बालिका पंथी दल व बालक पंथी दल शोभायात्रा में मनमोहक पंथी नृत्य करते हुए साथ चल रहे थे, जो लोगो के लिएआकर्षक के रहा। साथ में समाज के लोग भी डीजे के धुन में पंथी नृत्य कर शोभायात्रा का आनंद लेते हुए साथ चल रहे थे।
शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए जय सतनाम युवा संदेश के अध्यक्ष ओमकार चतुर्वेदी, उमेश पाटिल, लोकेश जोशी, चित्रांशु नोरके, कुंदन मधुकर, जसवंत कुर्रे, सूरज बंदे, संदीप बंजारे,दिवाकर गायकवाड, दिनेश देशलरे,लता सोनवानी, राज ने अपना अमूल्य योगदान दिया।