दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 दिसंबर। ऋषभदेव परिसर दुर्ग में अखिल भारतीय स्वाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शंखनाद बुधवार को हुआ। जिसमें उप प्रवर्तक डॉ. सतीश मुनि के मंगल पाठ के साथ इस आध्यात्मिक आयोजन की शुरुआत साध्वी डॉ. विजय श्रीजी, साध्वी डॉ. प्रिय दर्शना, साध्वी डॉ. सु मंगल प्रभा के सानिध्य में हुई। साध्वी विजयश्री, साध्वी प्रिय दर्शना, सु मंगल प्रभा, साध्वी तरूलता साध्वी विक्षक्षणा ने देश भर से आए स्वाध्याय साथियों को प्रशिक्षण दिया।
गुरु आनंद स्वाध्याय प्रशिक्षण शिविर में दिनेश मुंडोत, मनोज पटेरिया, सरोज कोठारी, दिलीप वया, प्रतिभा गांधी, बसंती संचेती ने स्वाध्याय प्रशिक्षण शिविर में लोगों को ज्ञान अर्जित कराया।
वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रमण संघ दुर्ग के बैनर तले इस आयोजन में वर्धमान सेवा मंच श्रमण संघ स्वध्याय मंडल श्रमण संघ महिला मंडल का सहयोग मिला। शिविर के संयोजक नीलम बाफना टीकम छाजेड़ तथा निर्मल छाजेड़ के मार्गदर्शन में स्वध्याय शिविर का संयोजन किया जा रहा है। शिविर के सफल संचालन में निर्मल बाफना, सतीश सुराणा, अशोक रतन बोहरा, रोहित सुराणा, गौतम चोरडिय़ा, पदम् छाजेड़, रचिता श्रीश्रीमाल, कविता रतन बोहरा सहित श्रमण संघ के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।