दुर्ग

नेत्र परीक्षण कर 16 बच्चों को निशुल्क चश्मा वितरण
19-Dec-2024 4:36 PM
नेत्र परीक्षण कर 16 बच्चों को निशुल्क चश्मा वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 19 दिसंबर। बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला चिकित्सालय दुर्ग में मिडिल स्कूल बोरसी के सभी बच्चों का नेत्र परीक्षण कर 16 बच्चों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. हेमंत साहू, नोडल अधिकारी डॉ. संगीता भाटिया, सहायक नोडल अधिकारी अजय नायक, जीवनदीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद बाग, विजय ताम्रकार, सुष्मिता साहू, शत्रुघ्न सिन्हा एवं स्कूल प्रभारी परवीन मेम उपस्थित थे।

डॉ. हेमंत साहू एवं नोडल अधिकारी द्वारा बाल नेत्र सुरक्षा के बारे में स्कूली बच्चों को व्यापक जानकारी दी गई कि अपने दृष्टि को हम कैसे सुरक्षित रख सके एवं हमें अपने आहार में क्या लेना चाहिए और आंखों की सुरक्षा कैसे करना चाहिए सभी बच्चों को बताया गया एवं चश्मा वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट