दुर्ग

शराब पिलाने की बात पर मारपीट
18-Dec-2024 4:35 PM
शराब पिलाने की बात पर मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 दिसंबर। उडिय़ा नाच देखने गए प्रार्थी के साथ आरोपियों ने जमकर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक प्राची नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह रोजी मजदूरी का काम करता है। 15 दिसंबर को बागपारा में उडिय़ा नाच देखने गया हुआ था। रात्रि लगभग 9.30 बजे वह नाच देख रहा था।

उसी समय आरोपी समीर मांझी व उसके साथ अन्य लोग शराब पिलाने के लिए प्रार्थी से बोले। जब प्रार्थी ने शराब पिलाने से मना किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की गई, इससे प्रार्थी को चोटे आई थी।


अन्य पोस्ट