दुर्ग
19 को साक्षात्कार
17-Dec-2024 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 17 दिसंबर। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला एवं जनपद पंचायतों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।
जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे से मिली जानकारी के अनुसार योजनान्तर्गत उपरोक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु उदय प्रसाद उदय शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज दुर्ग में पदवार कौशल परीक्षा के बाद 17 दिसंबर को सभागार जिला पंचायत दुर्ग में साक्षात्कार आयोजित किया गया था तथा साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों की संख्या 1:15 निर्धारित थी। जिसे प्रशासनिक कारण एवं चयन समिति के निर्णय के आधार पर संशोधित करते हुए 19 दिसंबर 2024 को प्रात: 11 बजे आयोजित किया गया है।
निर्धारित तिथि व समय संबंधित जानकारी के लिए जिला पंचायत के सूचना पटल का एवं जिले की वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे