दुर्ग

बेथनी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस
16-Dec-2024 3:25 PM
बेथनी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर।
बेथनी विद्यालय, बोरसी दुर्ग में 13 दिसंबर को 33 वां वार्षिक खेल दिवस बहुत उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम स्कूल प्रशासन, कर्मचारियों और छात्रों के संयुक्त प्रयासों से सफल हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीजू एंथोनी महापौर और एमआईसी सदस्य नगर निगम भिलाई ने इस अवसर सभी को संबोधित किया। बेथनी विद्यालय की प्रिंसिपल इंदुलेखा विजय ने अपने संबोधन के साथ अतिथि का स्वागत किया। 

इस अवसर पर छात्रों ने ट्रैक और फील्ड, रिले रेस और टीम गेम्स सहित विभिन्न आयोजनों में अपनी एथलेटिक क्षमता और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल निदेशक सिस्टर प्रतिक्षा, बुर्सर सिस्टर सविधा, नर्सरी स्कूल की एचएम सिस्टर मार्टिन, खेल शिक्षिका संगीता सिंह, जॉनसन और कार्यक्रम समन्वयक सुजाता घोष ने मिलकर किया था। बेथनी विद्यालय का 33 वां वार्षिक खेल दिवस छात्रों, कर्मचारियों और अभिभावकों के बीच टीम वर्क, खेल भावना और स्कूल की भावना को बढ़ावा देने वाला एक कार्यक्रम था।


अन्य पोस्ट