दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर। पद्मश्री स्व. पुनाराम निषाद द्वारा स्थापित संस्था लोक कला मंच पंडवानी रिंगनी का 45 वां स्थापना दिवस के अवसर पर पंडवानी मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धुमधाम से ग्राम कोटनी में ललित चन्द़ाकर विधायक दुर्ग ग्रामीण के मुख्य आतिथ्य एवं ताम्रध्वज़ साहू पूर्व गृह मंत्री के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। एवं कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि मनोज साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोटनी, मनोज निषाद उप सरपंच ग्राम कोटनी, डा. घनश्याम प्रसाद निषाद अध्यक्ष दुर्ग जिला निषाद समाज, पन्नालाल निषाद अध्यक्ष ग्राम विकास समिति कोटनी, भुनेश्वरी रिझन ठाकुर जनपद सदस्य, लक्ष्मी साहू जनपद सदस्य ग्रामीण, गिरेश साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा रिवेन्द़ यादव पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष, रामसिंग निषाद एवं श्रीमति दिव्या दिलिप साहू पूर्व सरपंच ग्राम कोटनी रहे।
विशेष अतिथि ताम्रध्वज़ साहू पूर्व गृह मंत्री ने लोक कला मंच पंडवानी रिंगनी के विगत दिनों पंचवर्षिय चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए कार्यकारिणी सदस्यों का विधिवत शपथग्रहण कराया गया एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तत्पश्चात पूर्व पदाधिकारीयों को सम्मान बिदाई दी गई। नए सदस्य बीरेन्द्र निषाद एवं लोकेश निषाद को सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। पद्मश्री पुनाराम निषाद सम्मान पंडवानी गायक लखनलाल ध्रुव चिरको महासमुन्द को दिया गया। निर्धन सम्मान आशकरण निषाद एवं अहिल्या निषाद को दिया गया।
तत्पश्चात समस्त अतिथियों का सम्मान प्रतिक चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेट कर किया गया। विशेष अतिथि मा.ताम्रधवज साहू ने अपने उद्बबोधन मे पद्मश्री स्व पुनाराम निषाद की दीनचर्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पद्मश्री पुनाराम निषाद की पंडवानी वेदमति शैली मे होने के कारण इनकी पंडवानी सुनने मे काफी आनंद मिलता था। वे पंडवानी के महारती थे। मुख्य अतिथि ललित चन्द्राकर ने संस्था लोक कला मंच पंडवानी के कार्यक्रम एवं तारीफ की और चेतन देवांगन की पंडवानी सुनकर प्रस्थान किए।