दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर। हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं भिलाई शहर के संयुक्त तत्वावधान में शुकवार को हिंदी भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। इसे और मजबूती देते हुए शनिवार को महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर विरोध स्वरूप मौन प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। गांधी पुतले के सामने आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुईं, जिन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर किया। इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, डॉ. अश्वनी जांगड़े , भूमिका देशमुख, सुनीता देवांगन, खुशबू साहू, कुन्ती बर्वे, धनवंती, अंजनी साहू, खिलेश्वरी देवांगन, मीरा वर्मा, सत्यवती वर्मा, देवकी रघुवंशी, मंजू वर्मा, शोभा विश्वकर्मा और राधिका साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।