दुर्ग

पहली बार एक दिन में तीन लोगों का नेत्रदान
15-Dec-2024 4:05 PM
पहली बार एक दिन में  तीन लोगों का नेत्रदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर।
नेत्रदान के इतिहास में 12 दिसंबर का दिन यादगार रहा। पहली बार एक ही दिन में तीन नेत्रदान सम्पन्न हुए। 
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की टीम ने सर्वप्रथम मध्य रात्रि प्रहलाद कुमार तिवारी के पद्मनाभपुर निवास से कॉर्निया कलेक्ट किए, दोपहर गुरुनानक नगर निवासी किशनलाल भागवानी एवं संध्या स्टेशन रोड निवासी सुरेश चंद्र बाकलीवाल के कॉर्निया कलेक्ट कर सुरक्षित किए। किशनलाल भागवानी के पुत्र अशोक कुमार, अमर लाल, चन्दर भगवानी, पुत्री मंत्रा, बहू मोनिका, राजकुमारी व सुनीता ने नेत्रदान हेतु सहमति दी। सुरेश चंद्र बाकलीवाल की पत्नी देवकी जैन, पुत्र सचिन, सावन जैन, पुत्री सारिका जैन, बहू श्वेता, प्रिया जैन व दामाद सोहन जैन ने नेत्रदान हेतु सहमति दी एवं तीनों परिवारों के सदस्यों की सहमति से नेत्रदान सम्पन्न हुए। नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, रितेश जैन, राजेश पारख, मंगल अग्रवाल, जितेन्द्र कारिया, हरमन दुलई, रवि कुकरेजा, मोहित अग्रवाल, सुरेश जैन ने नेत्रदान प्रिक्रया में सहयोग किया। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज  के डॉ. राहुल ताम्रकार, डॉ. रानी, डॉ. रश्मि गोखले, डॉ. ऋचा वर्मा, डॉ. विशाल ऊके व नेत्र प्रभारी विवेक कसार ने कॉर्निया संरक्षित किए।


अन्य पोस्ट