दुर्ग
उत्कृष्ट कार्य करने पर भिलाई-चरोदा निगम को मिला सम्मान
14-Dec-2024 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 दिसंबर। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा गुरूवार को कार्यक्रम आयोजित कर पीएम स्वनिधि योजना एवं डे-एनयूएलएम योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को सम्मान प्रदान किया गया।
इस कड़ी में नगर निगम, भिलाई-03 चरौदा को पीएम स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट ऋण प्रदाय निकाय के रूप में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने का एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना में तृतीय स्थान प्राप्त किरने का गौरव हासिल हुआ।
राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशांक पाण्डेय के हाथों निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत ने सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र स्वीकार किया।
इस दौरान डे-एनयूएलएम नेशनल टीम एवं भिलाई चरौदा निगम में मिशन मैनेजर आदित्य भट्नागर मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे