दुर्ग

शराब पिलाने की बात पर घर में घुसकर मारपीट
13-Dec-2024 3:32 PM
शराब पिलाने की बात पर घर में घुसकर मारपीट

दुर्ग, 13 दिसंबर। लडक़े को आरोपी द्वारा शराब पिलाए जाने के बाद प्रार्थी के पिता द्वारा लडक़े को शराब क्यों पिलाये हो कहना भारी पड़ गया। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 333,351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी देव कुमार गेन्ड्रे मजदूरी का काम करता है। 6 दिसंबर की शाम को उसके मामा का लडक़ा कोमल को बुद्ध देशमुख शराब पिला दिया था।

इस पर प्रार्थी के पिता बुद्धे लाल गेंन्ड्रे ने कहा कि बच्चों को शराब क्यों पिलाये हो। इस पर बुद्ध देशमुख का लडक़ा लोकेश्वर देशमुख कोमल के साथ प्रार्थी के घर के सामने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी वेद प्रकाश, लोकेश्वर देशमुख, सतीश प्रार्थी के घर के अंदर घुस गए और उसके पिता बुद्ध लाल गेंन्ड्रे, मां पंचबाई के साथ धक्का मुक्की कर गाली गलौज की। मना करने पर लोकेश्वर ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे डंडे से प्रार्थी की बहन रामेश्वरी को सिर पर मारा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट