दुर्ग

मरणोपरांत प्रहलाद तिवारी का नेत्रदान
13-Dec-2024 3:31 PM
मरणोपरांत प्रहलाद तिवारी का नेत्रदान

दुर्ग, 13 दिसंबर। पद्मनाभपुर निवासी  वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला शिक्षण समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार  तिवारी (90) के निधन के पश्चात परिवार द्वारा उनके नेत्रदान से  दो नेत्रहीन लोगों को नेत्र ज्योति मिलेगी। प्रह्लाद कुमार  तिवारी निधन के पश्चात पुत्र रियर, एडमिरल अतुल तिवारी, जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, पुत्री डॉ अनुपमा दुबे, पुत्र वधु ममता तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, पौत्र यशस्वी, ओजस्वी, तेजस्वी ने आपसी विचार विमर्श कर नेत्रदान का निर्णय लिया।  नवदृष्टि के वरिष्ठ सदस्य प्रवीण तिवारी ने अपनी संस्था के सदस्यों को जानकारी दी व नेत्रदान की प्रक्रिया प्रारम्भ करने कहा। समाचार मिलते ही संस्था के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, रितेश जैन, राजेश पारख, मंगल अग्रवाल, जीतेन्द्र कारिया, तिवारी के पद्मनाभपुर निवास पहुंचे व नेत्रदान  प्रिक्रया में सहयोग किया।


अन्य पोस्ट