दुर्ग
दुर्ग, 13 दिसंबर। 10 दिसंबर को कुमुद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती शासकीय प्राथमिक शाला आर्य नगर में एचएम करुणा साहू की उपस्थिति में कुमुद वेलफेयर सोसाइटी के सफलतापूर्वक 2 वर्ष पूर्ण हो जाने के उपलक्ष में विद्यालय में पाठ्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही बच्चों को न्योता भोज कराया गया। उसके उपरांत बच्चों द्वारा नृत्य एवं गायन प्रस्तुति दी गई। साथ ही उनसे शिक्षाप्रद प्रश्न पूछा गए एवं उपहार दिया गया। समाजसेवी अजय रामटेक ने कहा- शिक्षा हमारे लिए बहुत जरूरी है इसी की वजह से हमें परिवार एवं समाज में सम्मान एवं तरक्की मिलती है। योग शिक्षिका वैशाली शेंडे द्वारा बच्चों को कहा गया योग एवं एक्सरसाइज व्यक्ति के शरीर एवं मन को स्वस्थ रखता है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अमोल शेंडे, सहयोगी सदस्य सरिता मेश्राम, नेहा सोनी, साक्षी त्रिपाठी, विभा सिंहा, मंजू साहू, दीपक साहू, रुपेश उजाला उपस्थित रहे।