दुर्ग

दुर्ग के विकास में फंड की कोई कमी नहीं होगी- विधायक
12-Dec-2024 3:18 PM
दुर्ग के विकास में फंड की कोई कमी नहीं होगी- विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 12 दिसंबर। पटरीपार क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य होंगे। नागरिकों द्वारा की गई मांग की स्वीकृति मिलते ही विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन कर सभी को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार है अब दुर्ग के विकास में फंड की कोई कमी नहीं होगी। जनता से किये हुए वादा अनुसार पटरीपार को विकसित करने नींव रखी गई है जो निरंतर जारी रहेगा। वार्ड 20 की सडक़ बनने के बाद आवागमन पहले और बेहतर होगा। सालों से लंबित मांगे पूरी होने पर नागरिकों ने विधायक का आतिशबाजी से स्वागत किये और आभार जताये।

वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड 20 आदित्य नगर के निवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से विभिन्न विकास कार्य के लिए आग्रह किये थे। शहर में जनता के मांग अनुरूप विकास कार्य कराने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जिस पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वीकृति मिलने पर भूमिपूजन किया गया।

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं कार्य निरन्तर होते रहेंगे। दुर्ग को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान वार्ड पार्षद अमित देवांगन, देवनारायण चंद्राकर, शिवेंद्र परिहार, अजीत वैद्य, जयजोशी, मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मौसमी ताम्रकार, पूर्व पार्षद दिलीप साहू, मन्नू साहू, केएस ओझा, डॉ. एके सिंह, विजय सोनी, विजय मनोटे, तारण देवांगन, अंजू तिवारी, मंजू पाण्डेय, बीके द्वेदी, उदयशंकर त्रिपाठी, कृष्णा सिंह, विजय डड़सेना, भारत यादव सहित बड़ी संख्या नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट