दुर्ग

शहर के 5 स्थानों पर लगेगा डोमशेड
11-Dec-2024 3:55 PM
शहर के 5 स्थानों पर लगेगा डोमशेड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 दिसंबर। दुर्ग की जनता को फिर एक सौगात मिली है। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला खनिज न्यास मद से 2 करोड़ 27 लाख की स्वीकृति मिली है।

अब शहर के 5 स्थान पर डोमशेड लगेगा। जलप्रदाय को बेहतर बनाने दुर्ग निगम के फिल्टर प्लांट में तकनीकी कार्य कार्य मंजूरी मिली है। मॉर्निंग विजिट एवं जनसम्पर्क के दौरान शहर की जनता ने मूलभूत समस्याओं को दुरुस्त करने विधायक गजेन्द्र यादव से मांग किये थे जिसे जिला खनिज एवं न्यास मद से 9 स्थानो पर विभिन्न कार्य के 2 करोड़ 27 लाख की स्वीकृति प्रदान किये है।

वार्ड के नागरिकों ने सामाजिक धार्मिक आयोजन के लिए डोमशेड निर्माण की मांग किये थे जो अब जल्द पूरी हो जाएगी। दादा दादी नाना नानी पार्क में योगाभ्यास के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचते है उनके लिए सुंदर सा मैट लगेगा। पटेल चौक के पास कलेक्टर ऑफिस व जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यालय होने से चौक पर ट्रैफिक दबाव रहता है जिसे नियंत्रित करने उपकरण लगेंगे ताकि वाहनों को आने जाने में परेशानी न हो।

विकास कार्य के लिए मिले स्वीकृति से वार्ड 59 साकेत कॉलोनी में 10 ? लाख से डोम शेड निर्माण, वार्ड आदित्य नगर में 10 रु. लाख से डोम शेड निर्माण, वार्ड 57 रामनगर बघेरा में 10 रु. लाख से टिन शेड निर्माण, वार्ड 18 मानस वाटिका के पास 10 रु. लाख से डोम शेड निर्माण, नाना नानी पार्क में योगा अभ्यास के लिए मैट लगाने का कार्य 10 रु. लाख, पेयजल आपूर्ति हेतु फिल्टर प्लांट में इनर पैनल व सिविल कार्य 70 रु. लाख, पटेल चौक में ट्रैफिक सुधार हेतु 98 रु. लाख, वार्ड 35 शिवपारा बजरंग नगर में मंच निर्माण हेतु 9 रु. लाख स्वीकृत हुए है। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। विष्णुदेव साय के सुशासन में जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रहे हैं।


अन्य पोस्ट