दुर्ग

भिलाई 3 बंधवा तालाब की जन सहयोग से की गई सफाई
11-Dec-2024 2:55 PM
भिलाई 3 बंधवा तालाब की जन सहयोग से की गई सफाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 दिसंबर।
छ.ग.शासन नगरीय प्रशासन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार राज्य शासन के एक वर्ष के कार्यकाल को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के उपलक्ष्य में नगर निगम भिलाई चरौदा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न गतिविधियों का कियान्वयन किया जा रहा है।

जिसके तहत मंगलवार को भिलाई 3 के बंधवा तालाब की सफाई का कार्य किया गया। इस कार्य में निगम स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के अलावा क्षेत्र के नागरिकों ने भी सहयोग प्रदान किया ।

वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जैसा कि पूर्व निर्धारित कार्यकम अनुसार 9 दिसम्बर से लेकर 13 दिसम्बर के मध्य स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित करने के निर्देश पर भिलाई चरौदा निगम की ओर से स्वच्छता जगरूकता रैली एवं तालाबों की सफाई किये जाने के साथ नागरिकों में सफाई के महत्व को समझना है।

यह उल्लेखनीय है कि निगम प्रशासन की ओर से प्रतिबंधित प्लास्टिक पालीथीन का उपयोग न करने की अपील क्षेत्र के रहवासियों से की है। स्वच्छ शहर सुंदर शहर की सपना साकार करने सभी का सहयोग और श्रमदान अपेक्षित है।


अन्य पोस्ट