दुर्ग
तलवार लहराकर डराने धमकाने वाला गिरफ्तार
11-Dec-2024 2:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 दिसंबर। रेलवे फाटक के पास बघेरा में तलवार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक 9 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे फाटक के पास बघेरा में एक व्यक्ति हाथ में धारदार तलवार लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर, आरक्षक उत्कर्ष सिंह एवं अन्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार सोनी पिता शिव कुमार सोनी निवासी इंदिरा नगर को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के पास से धारदार तलवार जब्त की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे