दुर्ग

प्रधानमंत्री आवास योजना: हितग्राहियों की लॉटरी निकाल कर मकान आवंटन
10-Dec-2024 3:31 PM
प्रधानमंत्री आवास योजना: हितग्राहियों की लॉटरी निकाल कर मकान आवंटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 दिसंबर।
प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत 154 आवासों का नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में खुली लाटरी पद्वति से आवासो को आबंटित किया गया। आबंटन के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं उपस्थित रहे।

निगम क्षेत्र में सूर्या विहार के 49 मकान, एनार स्टेट के 75 मकान, कृष्णा इंजिनियरिंग के 22 मकान, मॉडल के 7 मकान एवं रजत बिल्डर्स के 1 मकानों का आबंटन किया गया। मोर आस के 139 मकानों में से 4 भूतल एवं 135 सामान्य वर्ग को दिया गया। इसी प्रकार मोर चिन्हारी के 15 मकानो में से 1 भूतल एवं 14 सामान्य वर्ग को दिया गया। आवास आबंटन में 1 विकलांग एवं 4 वरिष्ठ हितग्राही को ग्राउंड फ्लोर का आवास आबंटन किया गया। कुल 154 मकानों में जो हितग्राही आज की लाटरी में अनुपस्थित थे, उनके स्थान पर अन्य हितग्राही जो पहले से मकान के लिए आवेदन किये थे। लाटरी समिति के निर्णय एवं सक्षम अधिकारी की स्वीकृति पश्चात अनुपस्थित हितग्राही के आवासो को को अन्य उपस्थित आवेदको से लॉटरी निकलवा कर आवास आबंटन किया गया। 

विधायक रिकेश सेन ने सभी हितग्राहियो को बताया कि शासन का प्रयास है मकान सबको मिले, जितना मकान बन रहा है, उसी में से पारदर्शिता के साथ लाटरी हितग्राहियों की उपस्थिति में निकाली जाती है। पूरी प्रक्रिया का फोटोग्राफी एवं लगातार वीडियोग्राफी की जाती है।
जसमें नियमानुसार 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा करने वाले हितग्राही भागीदार बनते है। 
 


अन्य पोस्ट