दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 दिसंबर। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विभाग से प्राप्त निर्देश के अनुरूप नगर पालिक निगम भिलाई 03 चरौदा द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य शासन के एक वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूर्ण करने के उपलक्ष्य में इस प्रकार के आयोजन किये जायेगें। जिनसे शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रचार हो।
इस कड़ी में सोमवार को निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत से मिले निर्देशानुसार क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा रैली निकाली गयी। जिसमें स्वच्छता दीदी एवं स्वच्छता मित्रों ने शहर में धूमकर स्वच्छता बरतने की अपील की।
इसके उपरांत शपथ आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अन्य गणमान्य नागरिको द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में अपना योगदान कर कार्यकम को सफल बनाया। निगम की ओर से स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, सफाई दरोगा, ताम्रध्वज साहू, सफाई सुपरवाईजर, नानूचंद सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।