दुर्ग

आमदी वार्ड की सडक़ होगी दुरुस्त, विधायक ने किया भूमिपूजन
09-Dec-2024 3:18 PM
आमदी वार्ड की सडक़ होगी दुरुस्त, विधायक ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 दिसंबर।
आमदी मंदिर वार्ड 24 के नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। बरसों पुराने बने जर्जर सडक़ से निजात मिलने वाली है। विधायक गजेन्द्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं पार्षद नरेश तेजवानी ने वार्ड नागरिको की उपस्थिति में दो स्थान पर 48 लाख की लागत होने वाले सडक़ डामरीकरण का भूमिपूजन किया। आमदी मंदिर वार्ड 24 के नागरिकों के मांग के अनुरूप आज दो अलग अलग स्थानों पर भूमिपूजन किया। जनसम्पर्क के दौरान वार्ड के सडक़ को दुरुस्त करने मांग की थी, जिसका आज भूमिपूजन होने से उनकी मांग पूरी हुई।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि आपके मांग के अनुरूप कार्य करना हमारी जिम्मेदारी है। सडक़ डामरीकरण होने से आवागमन में सहूलियत के साथ ही बारिश के दिनों में कीचड़ से निजात मिलेगी। इस उपस्थितजनों ने विधायक के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दिए और वार्ड के नागरिकों ने इतने कम समय में ही वार्ड में कई कार्य के लिए स्वीकृति कराने पर आभार जताया। वार्ड में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने विधायक निधि से राशि दिए थे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने मौके पर उपस्थित इंजीनियर और निर्माण एजेंसी वाले को सडक़ में पानी न रुके ऐसा ढलान और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने कहा। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, पार्षद नरेश तेजवानी, श्रीचंद लेखवानी, दशमत तेजवानी, पारुमल शोभानी, कैलाश रूंगटा, हेमंत खत्री, दर्शन किंगरानी सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट