दुर्ग

युवक ने की खुदकुशी
09-Dec-2024 3:11 PM
युवक ने की खुदकुशी

दुर्ग, 9 दिसंबर। नेवई थाना अंतर्गत बीती रात एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतक ने पत्नी और दो बच्चों को शनिवार को दिन में गांव भेज दिया था। आत्महत्या के कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मर्ग कामय कर विवेचना कर रही है।नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। एचएससीएल कॉलोनी स्टेशन मरोदा निवासी नोबल साहू( 40) श्रृंगार दुकान में काम करता था। 3 दिन से कम पर नहीं जा रहा था। घर में शराब पीकर पत्नी से विवाद किया। इसके बाद शनिवार को पत्नी और दो बच्चों को गांव भेज दिया। इसके बाद रात में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या ली। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी टीचर है। 
पुलिस मामले में जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट