दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 दिसंबर। महावीर क्रिकेट मैदान में आयोजित बालक 12 वर्ष आयु समूह की क्रिकेट प्रतियोगिता में पीपीसी जोन विजेता बना। फाइनल मैच पीसीसी दुर्ग व स्टील सिटी भिलाई के मध्य खेला गया। 25 ओवर के इस मैच में पीसीसी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाएं। कप्तान जे. आदि साईं ने नाबाद 69 रन एवं मोक्ष यादव ने 20 रन का योगदान दिया। स्टील सिटी की ओर से श्रेया पांडे ने दो विकेट लिए। बाकी किसी भी गेंदबाज को कोई सफलता नहीं मिली। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टील सिटी भिलाई खुर्सीपार की टीम 111 रन पर ऑल आउट हो गई। स्टील सिटी से राजवीर 18, आदर्श 17, कार्तिक ने 13 का योगदान दिया। इनके अतिरिक्त कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया। पीसीसी की ओर से रोहित ठाकुर ने 19 रन देकर 5 विकेट लिए। विराट चौधरी ने दो विकेट, अभ्युदय वैष्णव ने दो विकेट तथा प्रत्यांश रोकड़े ने एक विकेट लिया। फाइनल के मैन ऑफ द मैच रोहित ठाकुर रहे। अयांश सागरा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अजय वर्मा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम दुर्ग एवं विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र ठाकुर द्वारा पुरस्कृत किया गया। अतिथियों द्वारा खिलाडिय़ों को संबोधित किया गया। उपरोक्त जानकारी पद्मनाभपुर क्रिकेट क्लब के सचिव मनोज शुक्ला ने दी।