दुर्ग
मॉल में हथियार से डराने वाला युवक बंदी, दो खंजर जब्त
08-Dec-2024 8:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 दिसंबर। भिलाई के सूर्या मॉल में पुलिस ने हथियार से लोगों को डराने वाले दुर्ग के युवक को दबोचा। आरोपी से दो खंजर जब्त किए।
देर रात पौने 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लिस्टोमेनिया बार के गेट के पास सूर्या मॉल में एक युवक खंजर लहराकर लोगो को डरा धमका रहा है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने चौकी स्मृति नगर पुलिस को तत्काल सूर्या मॉल भेजा। जहां आरोपी आसिफ अली (23 वर्ष) निवासी रूमीशाह बाबा मज़ार के पास केलाबाड़ी दुर्ग को लिस्टोमेनिया गेट में खंजर लहराकर लोगों को डरा रहा था। वह पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर सूर्या मॉल से सूर्या विहार जाने वाली रोड पर दौड़ा कर पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से दो स्टील का धारदार नुकीला खंजर समक्ष गवाहान वजह सबूत में जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे