दुर्ग

हेमचंद विवि के अंतर्गत नॉन एनईपी सेमेस्टर परीक्षा 20 से शुरु
08-Dec-2024 2:13 PM
हेमचंद विवि के अंतर्गत  नॉन एनईपी सेमेस्टर  परीक्षा 20 से शुरु

दुर्ग, 8 दिसंबर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली सेमेस्टर परीक्षा (प्रथम/तृतीय/पंचम) तथा एल.एल.बी./एल.एल.एम. द्वितीय/चतुर्थ/षष्टम सेमेस्टर एटीकेटी सत्र 2024-25 की समय-सारिणी घोषित की जा चुकी है। सेमेस्टर परीक्षा 20 दिसंबर से प्रारंभ की जा रही है। समय-सारिणी के विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाईट का अवलोकन कर सकते हैं। 

विवि के उपकुलसचिव, राजेन्द्र चौहान ने बताया कि समस्त महाविद्यालय/परीक्षा केन्द्र तथा विद्यार्थी समय सारिणी का सूक्ष्म अवलोकन कर अपने महाविद्यालय के सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से चस्पा करेंगे, ताकि उक्त समय-सारिणी की सुलभ पहुंच विद्यार्थियों तक हो सके। सेमेस्टर परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप ने छात्र-छात्राओं को अग्रिम शुभकामनाएं के प्रेषित किया है।
 


अन्य पोस्ट