दुर्ग

महंगे कपड़े और ब्रांडेड जूते के शौक ने बना दिया नशीली दवा तस्कर, गिरफ्तार
07-Dec-2024 3:02 PM
महंगे कपड़े और ब्रांडेड जूते के शौक ने बना दिया नशीली दवा तस्कर, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 7 दिसंबर। दुर्ग जिले की कुम्हारी पुलिस ने एसपी जितेंद्र शुक्ल के आदेश पर एसीसीयू (क्राइम ब्रांच) की मदद से नशीली सिरप की सप्लाई करने वाला तस्कर ग्राम - मर्रा, दुर्ग निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कुम्हारी पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीली सिरप़ सहित दो आरोपी संदीप सिंह पिता वीर सिंह मुंडा पंजाबी व आरोपी सोहेल खान के कब्जे से जजंगिरी प्रीति ढाबा के पास बरामद किया था। कब्जे से जुमला जब्ती सिर्फ 6.3 लीटर कीमती 10 हजार 795 रुपये एवं बाईक जब्त हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 22(ग) व धारा 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि मुख्य सप्लायर व मास्टर माइंड सौरभ कामड़े है, जिसके बाद से क्राइम यूनिट व कुम्हारी पुलिस आरोपी सौरभ कामड़े का सरगर्मी से तलाश कर रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी सौरभ कामड़े को घेराबंदी कर पकडऩे के बाद कुम्हारी पुलिस उससे घंटों पूछताछ की, जिसमें कई सिंडिकेट व सप्लायर का नाम पता चला है।

 बताया जाता है कि सौरभ महंगे कपड़े, जूते व ऐशो-आराम की जिंदगी जीने नशीली सिरप की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी सौरभ कामड़े को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 7 दिसंबर। धारदार तलवार लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को पकडऩे में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से धारदार तलवार जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि जैन मंदिर रोड डॉक्टर तिवारी क्लिनिक के पास एक आरोपी हाथ में धारदार तलवार लहरा रहा है, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी विनोद ढीमर (19) पिता बुधारी ढीमर निवासी सरस्वती नगर दुर्ग को पकड़ा है।


अन्य पोस्ट